*ज्ञान भारतम् मिशन के तहत 14 दुर्लभ धार्मिक पाण्डुलिपियों का पंजीयन, मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी ने किया आमजन से सहभागिता का आह्वान*
——————-
आज ज्ञान भारतम् मिशन के अन्तर्गत पाण्डुलिपियों के सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है, 14 पाण्डुलिपियां धार्मिक विषयों पर अधारित श्री अनिल कुशवाहा झॉसी निवासी के संग्रह से प्राप्त हुई, उक्त पाण्डुलिपियों का पंजीयन मण्डलायुक्त श्री बिमल कुमार दुबे एवं जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने संयुक्त रूप से किया।
ज्ञान भारतम् पोर्टल पर पाण्डुलिपियों का पंजीयन करते हुए मण्डलायुक्त झॉसी ने कहा कि निश्चित रूप से बुन्देलखण्ड क्षेत्र सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से समृद्ध रहा है इस मिशन के अन्तर्गत आमजन के पास उपलब्ध पाण्डुलिपियां निकलकर पूरे विश्व पटल के समक्ष आयेंगी इसी क्रम में जिलाधिकारी झॉसी ने आमजन से अपील किया कि जिनके पास भी यह दुर्लभ पाण्डुलिपियों का समृद्ध संग्रह है वह ज्ञान भारतम् पोर्टल पर पंजीकृत कराने में अपनी अग्रणी भूमिका निभायें जो सांस्कृतिक सम्पदा के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान होगा।
इन पाण्डुलिपियों के संग्रहकर्ता श्री अनिल कुशवाहा को मण्डलायुक्त महोदय ने बधाई देते हुए इस सराहनीय कार्य के लिए सराहना की।