*झांसी में 19वें रोजगार मेले का आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए*
*पंडित दीनदयाल सभागार में 220 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान*
झांसी रेल मंडल द्वारा झांसी स्थित पंडित दीनदयाल सभागार में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेल मंत्रालय सहित केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 51,000 से अधिक चयनित अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने नवनियुक्त अभ्यर्थियों से निष्ठा, पारदर्शिता एवं समर्पण भाव से कार्य करते हुए देश सेवा में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी लोगों के जीवन को आसान बनाने का माध्यम ही होती है। आप जिस भी विभाग में काम करेंगे, वहां आपके व्यवहार, संवेदनशीलता और काम करने के तरीके का बहुत महत्व होगा। देश ने आप पर भरोसा किया है। अब ये जिम्मेदारी आपकी है कि आप अपने काम से, अपने आचरण से, अपनी वाणी से, अपने व्यवहार से, उस भरोसे को और मजबूती देंगे। देशवासियों के हृदय में एक नया विश्वास भर जाएगा, आपको मिलते ही वो नई आशा के साथ आगे बढ़ेगा, इसलिए हर युवा कर्मयोगी अपने काम को जिम्मेदारी की तरह देखे।आज सरकार के बाहु आप ही हैं, सरकार का सामर्थ्य आप ही हैं, जो पहले से सरकार में हैं वो भी हैं, जो नए आ रहे हैं वो भी हैं। आज भारत के लोगों की आकांक्षाएं बहुत बढ़ रही हैं, और मैं इसे विकास की पोजिटिव साइन मानता हूं। हमें अपने देश के लोगों की आकांक्षाओं को समझना भी है और उसके हिसाब से उतनी ही तेज गति से काम भी करना है। ऐसे में पब्लिक सर्विस में आने वाले युवाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो गई है।
इससे पूर्व माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री (कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन) श्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि, रोजगार मेला की शुरुआत 2023 में की गई थी। अभी तक 18 रोजगार मेलों का सकुशल आयोजन किया गया है। इसके माध्यम से 12 लाख से अधिक युवाओं को नियुक्तियां प्रदान की गई हैं।
झांसी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री (वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय) श्री जितिन प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ माननीय सांसद (झांसी-ललितपुर) श्री अनुराग शर्मा, अपर महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे श्री शशि प्रकाश द्विवेदी एवं मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में कुल 220 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए।
नियुक्ति-पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में सर्वाधिक 196 अभ्यर्थी रेलवे विभाग से थे, जिनमें झांसी मंडल के 155 तथा प्रयागराज मंडल के 41 अभ्यर्थी सम्मिलित रहे। इसके अतिरिक्त भारतीय डाक विभाग, ईएसआईसी, आईटीबीपी तथा बैंकिंग सेवाओं सहित अन्य विभागों के 24 अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए।
नवनियुक्त अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं के लिए रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है तथा रोजगार मेला इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि यह अभियान युवाओं को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अभ्यर्थियों से ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि जिस पारदर्शी प्रक्रिया से उन्हें रोजगार प्राप्त हुआ है, उसी पारदर्शिता को अपने कार्य व्यवहार में भी बनाए रखें।
इस अवसर पर सांसद श्री अनुराग शर्मा ने कहा कि रोजगार मेला युवाओं को अवसर प्रदान करने और रोजगार सृजन को गति देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने नवनियुक्त युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश सेवा का यह अवसर अत्यंत गौरवपूर्ण है और सभी को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।
मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि रोजगार प्राप्त करना प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। उन्होंने कहा कि अनेक अभ्यर्थी ऐसे हैं जो अपने परिवार अथवा गांव में सरकारी सेवा प्राप्त करने वाले प्रथम व्यक्ति हैं। आप सभी समाज में प्रेरणा के स्रोत बनेंगे तथा अपने कार्यों से अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।
कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री नंदीश शुक्ला, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) श्री प्रेम प्रकाश शर्मा
मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ कुलदीप स्वरूप मिश्रा के निर्देशन में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत दिनांक 22.05.2026 को चिकित्सा यूनिट-जूही में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक-जूही द्वारा किया गया, जिसमें वरिष्ठ फार्मासिस्ट, ड्रेसर, हेल्थ असिस्टेंट, हॉस्पिटल एवं कॉलोनी के सफाई कर्मचारी तथा अन्य रेल कर्मचारियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर उपस्थित सभी कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया। चिकित्सा स्टाफ को पर्यावरण के प्रति उनकी जिम्मेदारियों एवं स्वास्थ्य सेवाओं में स्वच्छ वातावरण की महत्ता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जूही द्वारा बताया गया कि स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण का सीधा संबंध बेहतर चिकित्सा परिणामों तथा उच्च जीवन स्तर से है। उन्होंने रेल कर्मचारियों को वृक्षारोपण के महत्व, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने हेतु सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान अस्पताल एवं रेलवे कॉलोनी को ‘सिंगल यूज प्लास्टिक’ से पूर्णतः मुक्त बनाने की सामूहिक शपथ भी दिलाई गई। साथ ही कचरे के उचित निपटान, स्वच्छ परिसर बनाए रखने तथा पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाने पर विशेष बल दिया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण हेतु सामूहिक सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।
मंडल रेल प्रबंधक झाँसी श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के निर्देशन में बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु आज दिनांक 23.05.2026 को ग्वालियर-भिंड रेलखंड पर व ट्रेनों में बिना टिकट, अनियमित रूप से यात्रा करने वाले, धुम्रपान करने वाले, गंदगी फैलाने वाले यात्रियों की धरपकड़ हेतु वृहद स्टर पर टिकट जांच अभियान चलाया गया I दिन भर चले इस जांच अभियान में कुल 26 यात्रियों से रु.7545 हजार रेल राजस्व वसूल किया गया । इस अभियान का नेत्रित्व सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री आर के वर्मा द्वारा किया गया, जिसमें मुख्य वाणिज्य निरीक्षक श्री रूप सिंह मीना, मुख्य टिकट निरीक्षक श्री राय सिंह मीणा तथा श्री सुरेंद्र मीणा द्वारा विशेष भूमिका निभायी गयी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा ने बताया कि इस प्रकार के जांच अभियान निरंतर जारी रहेंगे। अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर एवं निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करे तथा रेल परिसर में धुम्रपान एवं गंदगी न फैलाए ।
मंडल रेल प्रबंधक झाँसी श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के निर्देशन में बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु आज दिनांक 23.05.2026 को ललितपुर रेलवे स्टेशन पर व ट्रेनों में बिना टिकट, अनियमित रूप से यात्रा करने वाले, धुम्रपान करने वाले, गंदगी फैलाने वाले यात्रियों की धरपकड़ हेतु वृहद स्टर पर टिकट जांच अभियान चलाया गया I l इस जांच अभियान में अनियमित रूप से यात्रा कर रहे कुल 177 यात्रियों से जुर्माना स्वरूप लगभग रु.1 लाख 9 हज़ार रेल राजस्व वसूल किया गया । जांच अभियान के दौरान ट्रेन में अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्री इधर उधर छिपते नजर आए तथा तथा उनके मध्य भय का माहौल रहा ।
जाँच के दौरान विशेष तौर पर गाड़ियों में महिला कोच, दिव्यांग कोच की जांच करते हुए अनाधिकृत यात्रियों को शिफ्ट भी किया गया I इस अभियान का नेत्रित्व सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री वीरेंद्र सिंह द्वारा किया गया।जांच में मुख्य टिकट निरीक्षक / मुख्यालय श्री एम. एल. मीना, उप मुख्य टिकट निरीक्षक श्री संजय सोनकर, आकांक्षा पाराशर, आनंद प्रजापति, संजीव श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, डी के शर्मा तथा राजेंद्र यादव शामिल रहे।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा ने बताया कि इस प्रकार के जांच अभियान निरंतर जारी रहेंगे । अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर एवं निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करे तथा रेल परिसर में धुम्रपान एवं गंदगी न फैलाए ।