शांति व सद्भावना के साथ मनाए कृष्ण जन्माष्टमी एवं चेहल्लुम त्योहार-: जिलाधिकारी
कोई भी नई परंपरा की नहीं होगी शुरूवात, परंपरागत आधार पर मनाएं त्यौहार
जिलाधिकारी ने कृष्ण जन्माष्टमी एवं चेहल्लुम को शांतिपूर्वक मनाए जाने की जनपद वासी एवं धर्म गुरुओं से की अपील
ताजियादारों के अखाड़े में प्रतिबंधित हथियारों पर रहेगी रोक, प्रतिबंधित हथियारों का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा बर्दाश्त
संवेदनशील एवं मिश्रित क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की रहेगी तैनाती, ड्रोन के माध्यम से भी रखी जाएगी सतत् दृष्टि
माहौल खराब करने पर होगी सख्त कार्यवाही, संदिग्धों पर रखें कड़ी नजर
आज जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान कृष्ण जन्न्माष्टमी एवं चेहल्लुम के अवसर पर जनपद की कानून व्यवस्था एवं शान्ति व्यवस्था को बनायें रखते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण, निर्विघ्न व सकुशल संपन्न कराए जाने की जनपद वासियों से अपील करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्बंध में दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बिजली ,सफाई व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था दुरूस्त होनी चाहिये। उन्होंने डीजे बजाने की ध्वनि को कंट्रोल में रखा जाए,ज्यादा तेज ना बजाय जाए के सम्बंध में कहा l उन्होंने कहा कि नियमों का पालन किया जाए l उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करेंगे की शोभायात्रा, ताजिया, झांकियां को शांतिपूर्ण ढंग से निकाले किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसका पूरा ध्यान रखे l उन्होंने जुलूस के दौरान प्रतिबंधित हथियारों के प्रदर्शन पर सख्ती से रोक लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों को दूषित करने वाले पर होगी सख्त कार्रवाई।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी झांकियां की संख्या और डीजे की संख्या निर्धारित कर सूची संबंधित को उपलब्ध करा दिया जाए। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति पत्र/नियम पत्र की कोई भी जुलूस नहीं निकलेगा। जुलूस संचालक इस बात से अस्वस्त होंले कि वह पुलिस प्रशासन से अनुमति पत्र लेने के बाद नियम शर्तों पर जुलूस निकालेंगे। उन्होंने जुलूस के दौरान ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी किए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी साफ सफाई के बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए, साथ ही जल भराव वाले स्थलों का चिन्हित कर उसको सही किया जाए और चूना का छिड़काव भी कराया जाए l
जिलाधिकारी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जाएं, साथ ही आवश्यक जगह पर पर्याप्त पुलिस और महिला बटालियन भी लगाई जाए। उन्होंने मंदिरों एवं अन्य धर्म स्थलों के आसपास व्यापक साफ सफाई कराए जाने के लिए निर्देश दिए उन्होंने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों में पुलिस बल की तैनाती पर भी जोर दिया।
जिलाधिकारी के निर्देशन मे समस्त क्षेत्राधिकारी और क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा त्योहारों के दृष्टिगत अपने अपने थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर निर्देशित किया गया l मंदिरों के आसपास अधिक सतर्कता बरतने की निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बिजली विभाग को निर्देशित किया कि जुलूस के मार्ग में कोई भी विद्युत तार लटके हुए ना रहे तत्काल उन्हें ठीक किया जाए। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में शिफ्टवार अधिकारी/कर्मचारी को तैनात किए जाने के भी निर्देश दिए ताकि किसी भी विषम परिस्थिति को तत्काल दूर किया जा सके।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने शुभकामनाओं सहित अपील करते हुए कहा कि जनपद वासी अपने-अपने पर्वों को परंपराओं सहित सद्भावना के साथ मनाया जाना सुनिश्चित करें ।