• Sun. Mar 29th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

26922पुलिस के तत्वधान मे बालकों को भिक्षावृत्ति से हटाने के लिए अभियान चलाया गया

ByNeeraj sahu

Oct 28, 2024

जनपद झांसी में आज दिनांक 26 सितम्बर 2022 चाइल्ड लाइन जिला प्रोवेशन कार्यालय एवं पुलिस के तत्वधान मे बालकों को भिक्षावृत्ति से हटाने के लिए अभियान चलाया गया। स्टेशन व शहर में भिक्षा मांगते हुए तीन बालको को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिसमें से दो बालकों के अभिभावकों को कठोर चेतावनी देते हुए बालकों को माता-पिता के संरक्षण में सौंपा गया। एक बालक चाइल्ड लाइन शहर के संरक्षण में भेजा गया।
ज्ञात हो कि पिछले कई माह से बच्चों को नशे एवं भिक्षावृत्ति से मुक्त कराने हेतु चाइल्ड लाइन, पुलिस एवं प्रोवेशन कार्यालय द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
छापे में निरीक्षक पुलिस ईश्वर सिंह एवं उनके सहयोगी, संरक्षण अधिकारी द्वारा दीपिका त्रिवेदी एवं निर्मला सिंह चाइल्ड लाइन से हेमन्त सिंह, बिलाल आदि उपस्थित रहे।

Jhansidarshan.in