• Sun. Mar 29th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

25922राष्ट्रभक्त संगठन ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर को किया हिंदू गौरव सम्मान से सम्मानित

ByNeeraj sahu

Oct 28, 2024

राष्ट्रभक्त संगठन ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर को किया हिंदू गौरव सम्मान से सम्मानित

झांसी। लंदन प्रवास पर जाते समय बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री महाराज झांसी स्टेशन पहुंचे, जहां पर सैकड़ों की संख्या में उमड़े भक्तों के जनसैलाब ने उनका अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया के नेतृत्व में धीरेंद्र शास्त्री महाराज को हिंदू गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करते हुए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने कहा कि अंचल अड़जरिया हिंदुत्व का कार्य संपूर्ण बुंदेलखंड में बहुत ही बखूबी ढंग से कर रहे हैं। उन्होंने अंचल को इस कार्य को और गति के साथ करने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि व्यवधान आते रहते हैं लेकिन मनुष्य को उन व्यवधानों का सामना करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर मोनू दुबे, संगम दुबे, अर्पित शर्मा, राहुल नेबोरिया, राष्ट्रभक्त संगठन छतरपुर के जिलाध्यक्ष घनश्याम, महामंत्री रामबिहारी आदि उपस्थित रहे।

Jhansidarshan.in