स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और लोगों को सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : सेनानायक अजीत कुमार सिन्हा*
*अस्पताल में चिकित्सा उपकरणों के साथ-साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मरीजों को दे रही है बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं*
*33वीं वाहिनी पीएसी झाँसी में निःशुल्क स्वास्थ शिविर सम्पन्न*
झांसी: आज 33वीं वाहिनी पीएसी झाँसी में सेनानायक श्री अजीत कुमार सिन्हा (आईपीएस) के निर्देशन में सहायक सेनानायक डॉ कर्ण सिंह यादव (डीवाईएसपी) एंव यथार्थ अस्पताल, झांसी के डाॅयरेक्टर श्री नितिन चौधरी की उपस्थिति में यथार्थ सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल जनपद निवाड़ी (म०प्र०) के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया, इस अवसर पर जिसमें लगभग 150 लोगों की निःशुल्क जांच की गई। इस कैंप में हॉस्पिटल की अनुभवी मेडिकल टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर, उन्हें आवश्यक परामर्श और उपचार संबंधी जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को अस्पताल में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं और सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।
सेनानायक श्री अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि अस्पताल में उन्नत चिकित्सा उपकरणों के साथ-साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि यथार्थ अस्पताल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस योजना और आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र मरीजों को निःशुल्क इलाज की सुविधा दी जा रही है, स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में वाहिनी के समस्त जवानों एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुयों ने भाग लिया और इस पहल की सराहना की। यह कैंप क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और लोगों को सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।