
झांसी 21 जुलाई 2023 स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाने के लिए अटल सेवा संस्थान अटल पार्क के द्वारा आगाज कर दिया गया है आज अटल सेवा संस्थान के सदस्यों ने अटल पार्क से तिरंगा यात्रा इलाइट चौराहा तक निकाली वहीं से वापस अटल पार्क पर समाप्त हुई जिसमें अटल सेवा संस्थान के सदस्य भारत माता की जय जो नारे लगाते हुए चल रहे थे और विगत वर्ष की भांति इस बार भी स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाने के लिए लोगों में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए रैली निकाली गई।
इस मौके पर अटल सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह भुसारी ने कहा अटल सेवा संस्थान योग व्यायाम के अतिरिक्त लोगों के जीवन में खुशहाली लाने का प्रयास करता है जिससे लोग आज तनाव भरे जीवन में खुशहाल रह सकें प्रतिदिन 2 घंटे का सत्र अटल पार्क में चलाया जाता है।
योगाचार्य रघुवीर वर्मा ने कहा योग के द्वारा हमारे शरीर का आंतरिक एवं बाहरी दोनों तरह का व्यायाम हो जाता है जिससे हम पूरे दिन तनावमुक्त होकर कार्य करते हैं और लाफिंग क्लास लेकर पूर्णता स्वस्थ रह सकते हैं।
इस मौके पर मनीष अग्रवाल सचिव अनिल दीपक दुबे कोषाध्यक्ष सुखलाल कुशवाहा अनिल श्रीवास्तव रघुवीर वर्मा भगवत भूषण झा पवन अग्रवाल सर्वेश अस्थाना सुरजीत सिंह भुसारी भुवनेश्वर सिंह परमजीत सिंह राज शर्मा रूपनारायण सूरज यादव सुनील सोनी रमेश चंद कश्यप रमेश अरोरा विनोद मिश्रा आदि उपस्थित रहे ।