• Mon. Mar 30th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के चुनाव के ठीक पहले नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एम्पलाईज संघ को लगा बड़ा झटका……

ByNeeraj sahu

Feb 13, 2026

सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के चुनाव के ठीक पहले नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एम्पलाईज संघ को लगा बड़ा झटका सहायक शाखा सचिव पंकज साहू ने नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मैन्स यूनियन की की सदस्यता

भारतीय रेल के कर्मठ कर्मचारी श्री पंकज साहू,जो कि पूर्व में मुख्य शाखा से सहायक सचिव पद पर कार्यरत थे,आज मण्डल मंत्री अमर सिंह यादव की अध्यक्षता में NCRMU की सदस्यता ग्रहण की।

झांसी: इस अवसर पर मंडल मंत्री श्री अमर सिंह यादव ने उन्हें फूलों की माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया और संगठन में उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में यूनियन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

पंकज साहू ने कहा कि NCRMU की कार्यशैली और कर्मचारी हितों के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें इस संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे संगठन के माध्यम से कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे ओर संगठन में लोगों को जोड़ने का कार्य करेंगे।

मंडल मंत्री श्री अमर सिंह यादव यादव ने अपने संबोधन में कहा, “पंकज साहू जैसे अनुभवी और कर्मठ साथी का NCRMU में स्वागत करना हमारे लिए गौरव की बात है। इससे संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी ओर संगठन आगे बढ़ेगा।”

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने श्री पंकज साहू को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की l
सभा में भावेश प्रसाद (मंडल अध्यक्ष), मनोज जाट (सयुंक्त मण्डल मंत्री) निर्मल सिंह(मंडल उपाध्यक्ष), सुनील पाल(मंडल उपाध्यक्ष), सुनील पुरोहित (मंडल मीडिया प्रभारी), (शाखा मंत्री)संजीव कुमार, दीपक शिंदे ,मुकेश सिंह यादव,मुकेश श्रीवास्तव, प्रवेश सिंह (डारेक्टर ईसीसी सोसाइटी) , शोभाराम राय ,कालू राम कुशवाहा आदि उपस्थित रहे !

Jhansidarshan.in