• Sat. Mar 28th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

सिंगरौली निगम का उपायुक्त 1.10 लाख की रिश्वत लेते पकड़ाया

सिंगरौली। रीवा लोकायुक्त पुलिस की टीम ने सिंगरौली नगर निगम में पदस्थ उपायुक्त सीपी पांडेय को 1 लाख 10 हजार रुपए की रिश्तव लेते पकड़ लिया। उपायुक्त पर कार्रवाई जारी है, उसकी संपत्ति की जांच के बारे में भी टीम विचार कर सकती है। डीएसपी देवेश पाठक के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई।

जानकारी के मुताबिक फरियादी प्रमेंद सिंह ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की थी, जिसमें उन्होंने 37 लाख रुपए के बिल के लिए 3 प्रतिशत कमीशन मांगा था। गुरुवार सुबह जब को प्रमेंद ने पांडेय को पैसे दिए, उसी समय लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। उपायुक्त के पास से रिश्वत में दिए गए 2 हजार रुपए के नोट बरामद किए गए हैं। आरोपी नगर निगम में अपने कक्ष के अंदर ही रिश्वत ले रहा था।

Jhansidarshan.in