• Tue. Mar 31st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

सावधान ! प्रत्याशी रात में ना रिझाये वोटरों को,13 उड़नदस्ते रखेंगे पैनी नजर:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी | नगर निकाय चुनाव 2017 को शांतिपूर्ण ढंग से समपन्न कराने के लिए 13 उड़नदस्तों का घटन कर दिया गया है | साथ ही साथ जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने सभी उड़नदस्तों को बैठक के दौरान लगातार क्षेत्र में भृमणशील रहने के निर्देश दिए |
उन्होंने उड़नदस्ता दल को सम्बोधित करते हुए कहा कि चुनाव चिन्ह आवंटित होने के साथ ही आप फ़्लाइंग स्क्यॉड अपनी कार्यवाही तत्परता के साथ प्रारम्भ कर दे और चुनाव समाप्त होने के पश्चात यह कार्यवाही स्वतः ही समाप्त हो जायेगी | उन्होंने रात के समय वोटरों को प्रत्याशियों द्वारा दिए जा रहे प्रलोभनो (शराब,दावत तथा उपहार आदि) से बचाने के लिए भृमणशील रहने को कहा | इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यदि आचार सहिंता के चलते वाहन चेकिंग के दौरान यदि किसी वाहन से दो लाख या उससे अधिक रुपय प्राप्त होते हैं तो तत्काल आयकर विभाग को जांच हेतु सूचना दे | उन्होंने सम्पूर्ण कार्यवाही की वीडिओग्राफ़ी तथा प्रतिदिन रिपोर्ट देने के भी आदेश दिए |
अपर जिलाधिकारी/अपर जिला निर्वाचन अधिकारी हरिशंकर ने बताया की 13 उड़नदस्तों में मजिस्ट्रेट.पुलिस अधिकारी,पुलिस बल.वाहन तथा वाहन चालक के साथ ही कैमरामेन शामिल रहेंगे | उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम को स्थापित किया गया है | उन्होंने उड़नदस्तों को कार्यवाही के दौरान मोबाइल स्विच ऑफ़ ना करने को कहा |
इस दौरान मुख्य कोषाधिकारी दीपांकर शुक्ला,मंडी सचिव मनीष सिंह यादव,उप क्रीड़ाधिकारी राकेश कुमार यादव सहित पुलिस इंस्पेक्टर तथा कॉस्टेबल उपस्थित रहे |

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in