• Sun. Mar 29th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

सनातन धर्म के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी पर राष्ट्रभक्त संगठन ने फूंका तमिलनाडु सरकार के मंत्री का पुतला

सनातन धर्म के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी पर राष्ट्रभक्त संगठन ने फूंका तमिलनाडु सरकार के मंत्री का पुतला

झांसी। तमिलनाडु सरकार के मंत्री स्टालिन के द्वारा सनातन धर्म पर अमर्यादित टिप्पणी किए जाने, सनातन धर्म को खत्म करने व सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया से करने पर आक्रोशित हुए राष्ट्रभक्त संगठन ने ईलाइट चौराहे पर केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अडजरिया के नेतृत्व में प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया।

राष्ट्रभक्त संगठन के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर त हुंचाने वाले लोगो पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ऐसे मंत्रियों को बर्खास्त भी होना चाहिए ताकि आगे से कोई भी 100 करोड़ हिंदुओं की भावनाओं को ठेस न पहुंचा सके क्योंकि संविधान में सभी धर्म को आदर करने की बात कही है। एक शिकायती पत्र एफआईआर दर्ज करने के लिए एसएसपी झांसी के नाम भी दिया गया है, जिसमें उदयनिधि के खिलाफ 100 करोड हिंदू जनमानस की भावनाओं को आहत करने, समुदायों के बीच वैमनस्य पैदा करने, दंगे की साजिश रचने, सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को भड़काने आदि की बात लिखी गई है। इस मौके पर राष्ट्रभक्त संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in