सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट धाम की टीम द्वारा बड़ा मील में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर 13 को रिपोर्ट – रविकांत द्विवेदी
कोंच में एसएन गुप्ता बड़ा मील में 13 नवम्बर को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया जाएगा। जिसमें दुनिया का सबसे भरोसेमन्द संस्थान सदगुरू नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट की टीम नेत्र रोगियों का परीक्षण करेंगी। यह जानकारी एसएन गुप्ता बड़ा मील के मालिक नेत्र शिविर के आयोजक सुरेश बाबू गुप्ता बाबू जी ने दी। उन्होंने बताया कि नेत्र रोगी इस निःशुल्क नेत्र का लाभ उठाएं, उन्होंने कहा कि उनके यहां विश्व के सबसे भरोसेमन्द सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट की टीम द्वारा नेत्र रोगियों का परीक्षण किया जाएगा व जिन लोगों के आँखों में मोतियाबिंद होगा उनका ऑपरेशन भी निःशुल्क चित्रकूट में किया जाएगा। सुरेश गुप्ता बाबू जी ने बताया कि मोतियाबिंद के चिन्हित मरीजों को उसी दिन कोंच से बस द्वारा चित्रकूट निःशुल्क ले जाएगा व वहां पर निःशुल्क ऑपरेशन होने के बाद कोंच वापिस छोड़ दिया जाएगा। नेत्र शिविर के व्यवस्थापक राहुल गुप्ता ने बताया कि आयोजित नेत्र शिविर के लिए तीन बड़े बड़े कमरे डार्क रूम, लाइट रूम व एक अन्य रूम की व्यवस्था कर दी गयी है, जहां नेत्र विशेषज्ञों की टीम मरीजों को देखेगी। इसके अलावा सभी पर्चे बड़ा मील परिसर में बनेगें। उंन्होने बताया कि शिविर 13 नवम्बर को ठीक सुबह 10 बजे से शुरु हो जाएगा व 2 बजे समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि समय से आकर इस नेत्र परीक्षण कैम्प का लाभ उठाएं।