*सदर विधायक ने ग्राम भेपता में सदस्यता अभियान के तहत चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं*
कोंच (जालौन)तहसील क्षेत्र के ग्राम भेपता में आज सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने चौपाल लगाकर ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ सदस्यता अभियान के तहत लोगों को टोल फ्री न.(7505403403) पर मिस कॉल कराकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाई तथा ग्राम में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की प्रमुख समस्या भैपता से नरी मार्ग गड्ढा मुक्त हेतु तथा भैपता से पहाड़गांव मार्ग और भैपता से कमतरी मार्ग नवीन बनवाने तथा ग्राम की प्रमुख समस्या नाला बनवाने हेतु जिससे ग्राम में पानी भरा रहता है इन समस्याओं को सुनकर जल्द समाधान का आश्वासन दिया । कार्यक्रम की अध्यक्षता वूथ अध्यक्ष रमेश झा ने की तथा संचालन विधायक प्रतिनिधि सुनीलकांत तिवारी ने किया। इस दौरान ग्राम प्रधान राघवेंद्र मुखिया पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रानू राजा पटैल, शक्ति केंद्र संयोजक बड़े परिहार पहाड़गांव, सचिन तिवारी, भरत पटेल ,प्रेम नारायण दुबे, सतीश तिवारी, परशुराम पाल ,पूर्व प्रधान शिवराज पटेल, सत्येंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।