• Sun. Mar 29th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

शहर बेहाल, बिजली विभाग को नहीं कोई मलाल….

शहर बेहाल, बिजली विभाग को नहीं कोई मलाल——शहर की बदहाल बिजली व्यवस्था का मुद्दा कांग्रेसजनों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में महाप्रबन्धक, बिजली विभाग का घेराव कर उनके सामने उठाया। प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि शहर में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है। विभाग शासन को बता रहा है कि फीडर को 22 घण्टे बिजली मिल रही लेकिन शहर को सिर्फ 12 घण्टे से कम बिजली मिल रही है और उस 12 घण्टे में भी बेतहाशा ट्रिपिंग हो रही है। वोल्टेज बहुत कम आ रहे हैं जिसकी वजह से कूलर भी नहीं चल रहे हैं। नागरिक गर्मी में बदहाल है।बिजली के तारों के मकानों के बहुत करीब डाला गया है कि छत पर हाँथ से बच्चा भी छू सकता है। पिरिया इलाके में बिजली ग्रामीण क्षेत्र की सप्लाई की जा रही है और बिल शहरी क्षेत्र का दिया जा रहा है। खस्ता हाल खम्बों की ओर भी महाप्रबंधक का ध्यान आकर्षित किया गया। ये मुद्दा भी उठाया गया कि जल संस्थान और बिजली विभाग में सामंजस्य नहीं है इस वजह से पानी की आपूर्ति लोगों को सही तरीके से नहीं हो रही है। कचहरी और जिला अस्पताल में भी बिजली की बदतर सप्लाई के सम्बंध में भी सभी ने रोष ज़ाहिर किया। महाप्रबंधक द्वारा समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, अरविंद बबलू, विवेक बाजपेई, राजेन्द्र सिंह यादव, मुकेश अग्रवाल, राकेश टंडन, मज़हर अली, अनिल रिछारिया, खालिद, फैज़ल, देश राज रिछारिया, जसवंत और बहुत से कांग्रेसजन उपस्थित रहे। मज़हर अली l

Jhansidarshan.in