*विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
आज दिनांक 07.04.2026 को मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन में एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्रा तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (प्रशासन) डॉ. सुनीता तिर्की के नेतृत्व में डिविजनल रेलवे हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्रा ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस, विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना (1948) के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. गौरव श्रीवास्तव ने विश्व स्वास्थ्य दिवस एवं वर्ष 2026 की थीम “स्वास्थ्य के लिए एकजुट रहें और विज्ञान के साथ खड़े रहें” के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दिवस शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य के महत्व को समझाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
उन्होंने बताया कि इस दिवस के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने तथा विभिन्न स्वास्थ्य मुद्दों पर जानकारी प्रदान करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
इस अवसर पर डॉ. सिद्धार्थ कुमार केसरवानी, श्री बृजेंद्र कुशवाहा, श्रीमती गीता चौधरी, श्रीमती पी. जयमणि, श्रीमती सलमा, मुख्य नर्सिंग अधीक्षक, श्री लोकेश (मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक), श्री हरभजन, सुश्री नेहा (एक्स-रे सहायक), सुश्री निशा (फिजियोथैरेपिस्ट) सहित समस्त पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम के अंत में सहायक नर्सिंग अधिकारी सुश्री सुनीता अहमद ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।