विश्व रंगमंच दिवस पर तरकश ने किया एकल मंचन
झाँसी । विश्व रंगमंच दिवस पर श्री गणेश सत्संग भवन में तरकश लोक कला एवं जनकल्याण समिति द्वारा नृत्य नाटिका के साथ एकल मंचन किया ।
निदेशक महेंद्र वर्मा ने उपस्थित रंगकर्मियों को बधाई देते हुए कहा झांसी के इतिहास में रंगमंच बहुत समृद्ध रहा है, परन्तु आज स्थिति बहुत दयनीय है, वर्तमान में रंगमंच को ऑक्सीजन देने का काम तरकश के रंगकर्मी अपनी विभिन्न नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से कर रहे !
वरिष्ठ रंगकर्मी संजय राष्ट्रवादी ने रंगकर्म को व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम बताते हुए युवा पीढ़ी से जुड़ने का आव्हान किया, उन्होंने कहा कि हम बुन्देलखण्ड के गौरवशाली इतिहास और इतिहास पुरुषों एवं वीरांगनाओं को नाट्य प्रस्तुति के द्वारा आम जनमानस से रूबरू करा सकते हैं ।
संस्था के संरक्षक एवं संस्कार भारती के महामंत्री और सुप्रसिद्ध लोक गायक सीताराम कुशवाहा को कला गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर रंगकर्मी धर्मेंद्र सेन, राघवेंद्र सिंह, सौरभ सेठ, अमर सोनी, ऋषि कुशवाहा, मंजू कुशवाहा, शुभि दुबे, नीलम गुप्ता आदि सहित किरण गुप्ता, मनोज यादव उपस्थित रहे, सीताराम कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
विश्व रंगमंच दिवस पर तरकश ने किया एकल मंचन