अच्छा लड़का समझ अखिलेश को जनता ने दिया था समर्थन, मगर निकले गुंडों के संरक्षक दाता ; महेंद्र नाथ पांडे
भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब
झांसी ! यूपी का चुनाव पूर्णत: जन मूल्यांकन का चुनाव है । सपा परिवारवादी तो वसपा जातिवादी पार्टी है । 2012 में अखिलेश को लोगों ने बहुत अच्छा लड़का समझा था लेकिन यह तो अपने बाप से भी आगे चला गया सबसे ज्यादा गुंडों को संरक्षण देने का काम किया है । उक्त उद्गार भाजपा के कद्दावर नेता व उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने भाजपा प्रत्याशी रवि शर्मा के समर्थन में शहर क्षेत्र के सबसे प्राचीन शंकर सिंह के बगीचे में आयोजित सभा के दौरान व्यक्त किये ।
उन्होंने कहा कि सपा परिवारवादी पार्टी है । अखिलेश जाने क्या अनाप-शनाप बोल रहे हैं परंतु योगी बाबा के बुलडोजर ने इनके गुंडों की अवैध संपत्तियों को मिटाकर समाज की रक्षा के वचन को निभाने का काम किया है । उन्होंने कहा कि अखिलेश कहता है कि जब वो सरकार में आएगा तो स्टेरिंग घुमा दूंगा । और फिर माफियाओ की बड़ी बिल्डिंग बना दूंगा । उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही हर आपदा में आगे आता है ।
उन्होंने कहा कि मोदी – योगी ने बुंदेलखंड के हर घर में नल से पानी पहुंचाने का काम किया है जो अभी भी जारी है बुंदेलखंड क्षेत्र को पूर्णत: तृप्त करने के लिए केन बेतवा परियोजना की सौगात दी है । जो पहले किसी ने परी कल्पना भी नहीं की । 10 साल मनमोहन सिंह की सरकार भी रही लेकिन देश के लिए क्या किया । और वही मोदी सरकार ने जो बजट दिया वह पूरा देश हित में है । हमने चुनाव को देखकर बजट नहीं बनाया ।
सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री रवीद्र शुक्ल ने कहा कि सपा सरकार में उनका नेता अपने सरकारी गनर की कार्बइन खींचकर गोली चला देते थे । और प्रशासनिक अधिकारी खो-खे बीनते दिखे
सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि अगर किसी में हिम्मत है तो आज गुंडागर्दी करके देखें योगी बाबा की सरकार में बहू- बेटियां सुरक्षित हैं । मंच पर सांसद अनुराग शर्मा, मेयर रामतीर्थ सिंघल,पूर्व मंत्री रवीद्र शुक्ल,जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा,विधानसभा प्रभारी नाबाब सिंह जदौन,किरण राजू बूक्सेलर,MLC रमा निरंजन,संजय दुबे,जगदीश साहू,मोहन सिंह यादव,आशीष अग्निहोत्री,अमित साहू,अभिषेक जैन,ने केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे का माला पहनाकर स्वागत किया । इस मौके पर सुनील नैनवानी, अमित सिंह जादौन, सुमन पुरोहित, विकास कुशवाहा, संजय लानसन, अंकुर दिक्षित, शैलेंद्र प्रताप सिंह, कल्लू पुरी, रोहित गोठनकर, वन्टी सोनी, किशोरी रैकवार, विकास नगरिया, डॉ पालीवाल, ललित जैन, राधेश्याम मिश्रा, बृजेश मिश्रा, अमन राय, नीता अवस्ती, नागेंद्र पाल, भरत सेन, हेमंत पांचाल, रतन कुशवाहा ,व सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
विधायक रवि शर्मा ने आज पार्षदो की बैठक कर समस्त पार्षदो को विशेषाधिकार देते हुये कहा भारतीय जनता पार्टी के 44 पार्षद अपने आप को रवि शर्मा समझ कर जनता के बीच जन-समर्थन मगने का काम करेगे । इस अवसर पर महापौर रामतीर्थ सिंघल , सुनील नैनवानी, नेता सदन दिनेश प्रताप सिंह, विद्या देवी, राजेश त्रिपाठी, जाम बत्ती, इंदु वर्मा, कांति छत्रपाल ,प्रदीप खटीक, पुष्पेंद्र ,सुशीला देवी, गीता देवी, अंशु राय, अमन ,गायत्री ,संजय राजपूत ,गोविंद नाथ, मीरा कुटिया, भरत कुमार, रामकुमार यादव ,राम कुमारी, प्रियंका साहू, जितेंद्र सिंह भगवती, लखन कुशवाहा ,अविनाश, नीरज गुप्ता, रामा कुशवाहा, अनिल सोनी, निर्दोष अग्रवाल ,प्रदीप नगरिया, नरेंद्र नामदेव, रिंकू वर्मा , प्रमिला झा, प्रियांशु डे ,जितेंद्र प्रताप सिंह, राजेश जैन, उमा शंकर राय, सरदार वीर सिंह, आदि पार्षद उपस्थित रहे