• Fri. Apr 10th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*लाभार्थीपरक योजनाओं के सघन आच्छादन हेतु मंडलायुक्त 10 अप्रैल को करेंगे वर्चुअल बैठक*

ByNeeraj sahu

Apr 9, 2026
*लाभार्थीपरक योजनाओं के सघन आच्छादन हेतु मंडलायुक्त 10 अप्रैल को करेंगे वर्चुअल बैठक*
*मंडलीय एवं जिला स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे प्रतिभाग*
———————-
       झांसी: संयुक्त विकास आयुक्त सुरेश चन्द्र केसरवानी ने अवगत कराया है कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक एवं अन्य योजनाओं का ग्राम स्तर पर लाभार्थियों का समय से चयन एवं उन्हें लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण सम्पूर्ण समाधान दिवस एवं जनता दर्शन में बड़ी संख्या में शिकायतें प्राप्त होती रहती है। इस संबंध में ग्राम स्तर पर चौपाल का आयोजन कर विभिन्न योजनाओं में पात्र लाभार्थियो का चयन एवं लाभान्वित कराया जाएगा। साथ ही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत जो गैप्स है उन्हें भी चौपाल कार्यक्रम में संतृप्त किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु मण्डलायुक्त महोदय द्वारा दिनांक 10 अप्रैल 2026 को अपरान्ह 01 बजे वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। उक्त वीडियो कान्फ्रेंसिंग में समस्त मण्डल/जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मण्डलायुक्त सभागार झांसी में प्रतिभाग किया जाएगा।
Jhansidarshan.in