लव तिवारी ने बढ़ाया जालौन और कोंच का मान, SSC CGL 2025 में शानदार सफलता
जनपद जालौन के कोंच नगर निवासी होनहार युवक लव तिवारी ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से न केवल परिवार बल्कि समूचे जनपद में खुशी और गर्व का माहौल है।
संक्षिप्त परिचय:
नाम: लव तिवारी
पिता: चंद्रप्रकाश तिवारी
माता: नीलम तिवारी
उम्र: 22 वर्ष
निवास: रामकुंड कॉलोनी, कोंच (जालौन)
शैक्षिक योग्यता: B.Sc., BTC
प्रारंभिक शिक्षा: रामश्री पब्लिक स्कूल, उरई (कक्षा 10 एवं 12)
स्नातक: मथुरा प्रसाद महाविद्यालय, कोंच
🏆 उपलब्धि:
लव तिवारी का चयन SSC CGL 2025 परीक्षा के माध्यम से इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिंटेंडेंट पद पर हुआ है। यह उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम है।
उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद यदि इरादे मजबूत हों, तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
यह उपलब्धि पूरे जालौन जनपद के लिए गर्व का विषय है।
हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
ईश्वर से प्रार्थना है कि लव तिवारी भविष्य में भी सफलता के नए आयाम स्थापित करें और अपने परिवार व क्षेत्र का नाम निरंतर रोशन करते रहें। 💐
आपका : रविकांत द्विवेदी (RK रिपोर्टर), जालौन…🖊️📹
📲 7007725321, 9415924024