• Sat. Mar 28th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

रेल प्रशासन झांसी मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष ट्रेन का संचालन

ByNeeraj sahu

Mar 28, 2026

रेल प्रशासन झांसी मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष ट्रेन का संचालन

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए झांसी–हडपसर (पुणे) के मध्य विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन ग्रीष्मकाल एवं अतिरिक्त यात्री दबाव को कम करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।

संचालन अवधि एवं दिन

गाड़ी संख्या 01922 (वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी → हडपसर)
प्रत्येक बुधवार दिनांक 01 अप्रैल 2026 से 15 जुलाई 2026 तक

गाड़ी संख्या 01921 (हडपसर → वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी) प्रत्येक गुरुवार
दिनांक 02 अप्रैल 2026 से 16 जुलाई 2026 तक

ठहराव एवं समय (Timings)

01922 (झांसी → हडपसर)

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी – 12:50 (प्रस्थान)
ललितपुर – 13:53 / 13:55
बीना – 15:18 / 15:20
विदिशा – 16:20 / 16:22
रानी कमलापति – 17:15 / 17:25
नर्मदापुरम – 18:43 / 18:45
इटारसी – 19:15 / 19:20
खंडवा – 22:21 / 22:23
भुसावल – 00:10 / 00:15 (अगले दिन)
मनमाड – 03:55 / 04:00
कोपरगांव – 04:58 / 05:00
अहिल्यानगर – 06:52 / 06:55
दौंड कॉर्ड लाइन – 10:03 / 10:05
हडपसर – 11:35 (आगमन)

* 01921 (हडपसर → वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी)*

हडपसर – 15:30 (प्रस्थान)
दौंड कॉर्ड लाइन – 16:27 / 16:30
अहिल्यानगर – 17:44 / 17:50
कोपरगांव – 19:38 / 19:40
मनमाड – 21:15 / 21:20
भुसावल – 23:30 / 23:35
खंडवा – 02:05 / 02:10 (अगले दिन)
इटारसी – 04:30 / 04:35
नर्मदापुरम – 04:55 / 04:57
रानी कमलापति – 06:10 / 06:15
विदिशा – 07:30 / 07:32
बीना – 10:00 / 10:05
ललितपुर – 11:10 / 11:12
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी – 12:45 (आगमन)
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–हडपसर सुपरफास्ट विशेष ट्रेन का संचालन

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा झांसी (वीजीयू) से हडपसर (पुणे) के मध्य विशेष सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 01924 (झांसी–हडपसर)
यह विशेष ट्रेन दिनांक 18 अप्रैल 2026 से 11 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शनिवार को झांसी से संचालित होगी।

ट्रेन संख्या 01923 (हडपसर–झांसी)
यह विशेष ट्रेन दिनांक 19 अप्रैल 2026 से 12 जुलाई 2026 तक प्रत्येक रविवार को हडपसर से संचालित होगी।

मुख्य ठहराव एवं समय सारणी

01924 (वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी→ हडपसर)
वीरांगन लक्ष्मीबाई झांसी (VGL) – प्रस्थान 19:40 (शनिवार)
बीना – 22:20 / 22:22
रानी कमलापति – 00:00 / 00:05 (रविवार)
इटारसी – 01:50 / 02:00
खंडवा – 03:55 (पास)
भुसावल – 06:05 / 06:10
मनमाड – 09:05 / 09:10
अंकाई – 09:50 (पास)
कोपरगांव – 10:10 / 10:12
अहिल्यानगर – 12:30 / 12:33
दौंड कॉर्ड लाइन – 15:18 / 15:20
हडपसर – आगमन 16:30 (रविवार)

* 01923 (हडपसर → वीरांगन लक्ष्मीबाई  झांसी)*

हडपसर – प्रस्थान 19:10 (रविवार)
दौंड कॉर्ड लाइन – 20:38 / 20:40
अहिल्यानगर – 21:47 / 21:50
कोपरगांव – 23:55 / 23:57
अंकाई – 00:27 (पास, सोमवार)
मनमाड – 01:20 / 01:25
भुसावल – 03:35 / 03:40
खंडवा – 06:25 (पास)
इटारसी – 08:50 / 09:00
रानी कमलापति – 10:40 / 10:45
बीना – 12:28 / 12:30
वीरांगन लक्ष्मीबाई झांसी– आगमन 15:00 (सोमवार)

 

*रसूलपुर गोगोमऊ-पामन-लालपुर खंड में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग का सफल शुभारंभ*

*रेल परिचालन की संरक्षा, क्षमता और समयबद्धता में होगा अभूतपूर्व सुधार*

उत्तर मध्य रेलवे ने रेल परिचालन को आधुनिक, सुरक्षित एवं अधिक दक्ष बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। आज दिनांक 28 मार्च 2026 को झाँसी मंडल के अंतर्गत रसूलपुर गोगोमऊ–पामन–लालपुर खंड (कुल लंबाई 18.40 किमी) में उन्नत ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली को सफलतापूर्वक कमीशन कर दिया गया है।

इस उन्नत प्रणाली के लागू होने से एक ही ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन कम अंतराल पर भी पूरी तरह से सुरक्षित रूप से संभव हो सकेगा। इससे न केवल लाइन क्षमता में भारी वृद्धि होगी, बल्कि ट्रेनों की समयबद्धता (पंक्चुअलिटी) में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा। नई ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली मानवीय त्रुटियों की संभावना को न्यूनतम करती है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा का स्तर और अधिक सुदृढ़ हो गया है।

यह महत्वपूर्ण परियोजना उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता श्री सतेंद्र कुमार, मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता (प्रोजेक्ट–II) श्री भोलेन्द्र सिंह एवं मुख्यालय टीम के सक्रिय सहयोग से निर्धारित समय में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

इस परियोजना की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं:

ABS प्रणाली की कमीशनिंग: 18.40 किलोमीटर लंबे इस पूरे खंड में ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग (ABS) प्रणाली का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया गया है।

23 नए ऑटोमैटिक सिग्नल: ब्लॉक सेक्शन को छोटे-छोटे भागों में विभाजित करने के लिए 23 नए ऑटोमैटिक सिग्नल स्थापित किए गए हैं। इससे ट्रेनों का संचालन अधिक घनत्व एवं सुरक्षा के साथ संभव हुआ है।

सटीक ट्रैकिंग: कुल 121 डिटेक्शन पॉइंट्स (DP) एवं 119 ट्रैक सेक्शन का प्रावधान किया गया है। इससे ट्रेन की सटीक लोकेशन का निर्धारण होता है और सिग्नलिंग की विश्वसनीयता बढ़ती है।

4-आस्पेक्ट सिग्नलिंग में अपग्रेडेशन: 11 सिग्नलों को 4-आस्पेक्ट (4-Aspect) सिग्नलिंग प्रणाली में अपग्रेड किया गया है। इससे लोको पायलटों को काफी पहले से और अधिक स्पष्ट संकेत प्राप्त होंगे, जिससे ट्रेन नियंत्रण में आसानी होगी।

समपार फाटकों की उन्नत इंटरलॉकिंग: कुल 06 समपार फाटकों (LC Gate No. 224, 223, 222, 221, 220 एवं 216 ‘C’) को ABS प्रणाली के अनुरूप इंटरलॉक किया गया है। इससे रेल और सड़क दोनों उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।

इस संपूर्ण परियोजना का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन कानपुर प्रोजेक्ट इकाई द्वारा किया गया। इसमें उप मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता (प्रोजेक्ट/कानपुर) श्री महेंद्र सिंह एवं श्रीमती निवेदिता त्रिपाठी का उत्कृष्ट योगदान एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।

उन्नत सिग्नलिंग प्रणाली के माध्यम से ट्रेन संचालन अब पहले से अधिक सुरक्षित, तीव्र एवं विश्वसनीय बन गया है। यह पहल भारतीय रेल के ‘सुरक्षित, समयबद्ध एवं विश्वसनीय परिवहन’ के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी।


डीजल लोको शेड झांसी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 121 कर्मचारियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
मंडल रेल प्रबंधक झांसी मंडल श्री अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन में आज दिनांक 27 मार्च 2026 को डीजल लोको शेड, झांसी में एक स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन यथार्थ हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम द्वारा किया गया, जिसमें कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति विशेष संवेदनशीलता और जागरूकता का परिचय मिला।

शिविर के दौरान लगभग 121 कर्मचारियों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें ब्लड प्रेशर (बीपी), शुगर, ईसीजी, वजन, पल्स सहित अन्य आवश्यक जांचें शामिल रहीं। कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विशेषज्ञ डॉक्टरों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्राप्त किया।

इस स्वास्थ्य शिविर में गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. ज्योति, फिजिशियन डॉ. सुनील गुप्ता तथा ऑर्थोपेडिक्स विशेषज्ञ डॉ. शशांक सेठ अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। सभी चिकित्सकों ने कर्मचारियों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

(5). मंडल रेल चिकित्सालय झांसी लिखता नया आयाम –  आर.पी.एफ कांस्टेबल की कलाई का जटिल  ऑपरेशन सफल
मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार  के मार्गदर्शन    तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक  डॉ कुलदीप स्वरूप मिश्रा  के  कुशल  नेतृत्व में मंडल रेल चिकित्सालय झांसी में वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश कुमार कुशवाहा द्वारा 52 वर्षीय आर.पी.एफ कांस्टेबल का  ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।
कांस्टेबल को गिरने की  वजह से  दाएं हाथ की कलाई में गंभीर चोट आई एवं हड्डियों के कई टुकड़े होने के साथ-साथ कलाई अपनी जगह से हट गई।उक्त कर्मचारी को चोट लगने पर मंडल रेल चिकित्सालय झांसी लाया गया। एक्स रे एवं 3डी सीटी स्कैन कराया गया ताकि चोट की गंभीरता का सही आकलन किया जा सके ।   ऑर्थोपेडिक टीम द्वारा उनका ऑपरेशन किया गया और टूटी हड्डियों एवं विस्थापित हुई कलाई को ठीक किया गया एवं नवीनतम टाइटेनियम इंप्लांट्स  उपयोग करते हुए  बेहद जटिल  और तकनीकी रूप से चुनौती पूर्ण सर्जरी  बहुत अच्छे एवं वांछित परिणाम के साथ ऑर्थोपेडिक टीम ने पूरी की।इस सफल शल्य क्रिया में वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी (ऑर्थोपेडिक) डॉ. योगेश कुमार कुशवाहा,एनेस्थेटिस्ट डॉ. अजीत लहरिया,नर्सिंग सुपरिटेंडेंट सिस्टर ब्राईटन,मुकेश यादव, श्यॊराज सिंह, मनोज ,ड्रेसर दशरथ,माथुर  एवं सलीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ऑपरेशन के बाद कांस्टेबल स्वस्थ एवं प्रसन्न है । उन्होंने रेल प्रशासन और मंडल रेल चिकित्सालय झांसी का आभार व्यक्त किया।

(6). झांसी–कानपुर सेक्शन में 23वां ब्रिज अपग्रेड, तय समय में सफल कार्य निष्पादन

यात्रियों की सुरक्षा, संरचनात्मक मजबूती तथा रेल संचालन की विश्वसनीयता को और सुदृढ़ करने की दिशा में झांसी मंडल द्वारा एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है।

आटा–उसरगांव डाउन लाइन पर स्थित आर्च ब्रिज (1×1.22 मीटर) को आधुनिक आरसीसी बॉक्स (2.2×2.2 मीटर) संरचना से सफलतापूर्वक प्रतिस्थापित किया गया। यह कार्य मात्र 4 घंटे के निर्धारित ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक (दोपहर 13:10 बजे से 17:10 बजे तक) के भीतर सुरक्षित एवं कुशलतापूर्वक पूर्ण किया गया।

इस दौरान संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली तथा तकनीकी दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला, जिससे निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण कर रेल यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सका।

उल्लेखनीय है कि यह कार्य डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) फीडर रूट पर किया गया 23वां ब्रिज प्रतिस्थापन है, जो इस महत्वपूर्ण रेल मार्ग की संरचनात्मक मजबूती और परिचालन विश्वसनीयता को और बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।


ललितपुर स्टेशन पर आज झांसी रेल मंडल ने की बड़ी मजिस्ट्रेट चेकिंग: 60 यात्री अनियमित यात्रा करते पकड़े गए, 52 हजार का वसूला जुर्माना
झांसी रेल मंडल द्वारा आज ललितपुर रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों के खिलाफ एक बड़ा मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व मजिस्ट्रेट श्री अरुण क्रांति और सहायक वाणिज्य प्रबंधक (ACM) श्री अनिल श्रीवास्तव ने किया। साथ ही सीटीआई श्री मनोहर लाल मीणा भी पूरी टीम के साथ मौके पर तैनात रहे।

चेकिंग के दौरान बिना टिकट और गलत तरीके से यात्रा कर रहे कुल 60 यात्रियों को पकड़ा गया। इन पर कुल 52,390 रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसमें से 35,850 रुपये कोर्ट फाइन और 16,540 रुपये रेल किराया के रूप में मौके पर ही वसूल किए गए। कुल 56 मामलों में यात्रियों ने तत्काल जुर्माना भरकर अपनी रसीद कटवाई।

इस सघन चेकिंग अभियान को सफल बनाने के लिए आरपीएफ के 08 और जीआरपी के 05 जवान सुरक्षा में तैनात रहे। साथ ही लगभग 28 चेकिंग स्टाफ के सदस्यों ने स्टेशन पर मोर्चा संभाले रखा।

झांसी रेल मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा उचित टिकट लेकर ही सफर करें, अन्यथा इस तरह की कड़ी कानूनी कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Jhansidarshan.in