राष्ट्रीय स्वराज अभियान अन्तर्गत दीनदयाल सभागार में होगा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
झाँसी: मण्डलायुक्त श्री बिमल कुमार दुबे द्वारा अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय स्वराज अन्तर्गत Orientation Training of district level committee members of GPDP & PDI, model GPS representatives and media representative विषय पर विभागीय एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ “एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम” का आयोजन दिनांक 13 फरवरी 2026 को मध्यान्ह 12 बजे से पं0 दीनदयाल सभागार में किया जायेगा।
मण्डलायुक्त ने समस्त विभागीय/जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्धारित तिथि एवं समय पर प्रतिभाग करें।