झांसी मंडल के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक (DRM) श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा आज पूर्वाह्न में दतिया रेलवे स्टेशन का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं, वाटर कूलर एवं पेयजल व्यवस्था, स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, संरक्षा मानकों के अनुपालन तथा सिग्नल एवं दूरसंचार (S&T) इंस्टॉलेशन की स्थिति का गहनता से अवलोकन किया।
इस दौरान दतिया गुड्स शेड का भी जायजा लेकर माल ढुलाई से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।
अपराह्न में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित ओरछा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी वाटर बूथों एवं वाटर कूलरों में पेयजल की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा यात्री सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया।
इस क्रम में वीआईपी रूम, शौचालय, जन सुविधा केंद्र, खान-पान स्टॉल, रैंप, स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म एवं सर्कुलेटिंग एरिया का गहन निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही स्टेशन मास्टर के कार्य ज्ञान की परख कर परिचालन एवं संरक्षा से जुड़े पहलुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सभी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने हेतु आवश्यक सुधार शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक/इंफ्रा श्री प्रेम प्रकाश शर्मा,अपर मंडल रेल प्रबंधक/परिचालन श्री नंदीश शुक्ला,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा,वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री नरेंद्र सिंह, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री विवेक नारायण, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री गिरीश कंचन सहित मंडल से अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे l
दिनांक: 08 अप्रैल 2026
*झांसी मंडल के ग्वालियर–कैलारस खंड में विशेष टिकट चेकिंग अभियान,
20 अनियमित यात्री पकड़े गए*
झांसी मंडल में टिकट जांच को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 08.04.2026 को ग्वालियर–कैलारस खंड में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के दिशानिर्देश में संपन्न हुआ।
अभियान के दौरान अनियमित रूप से यात्रा करते हुए कुल20 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे जुर्माना स्वरूप ₹5,380/- की राशि वसूल की गई।
इस अभियान में टिकट चेकिंग स्टाफ के रूप में श्री निरपाल जाटव, श्री मोहन सिंह गुर्जर एवं श्री रिंकू सक्रिय भूमिका निभाई।
अभियान का नेतृत्व सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक, ग्वालियर श्री आर.के. वर्मा द्वारा किया गया।
झांसी मंडल द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि वे वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, ताकि असुविधा एवं दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके |