• Mon. Mar 30th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

भारतीय जनता पार्टी संगठन मंडल अध्यक्ष के चुनाव हेतु आवेदन पत्र – रिपोर्ट-कृष्ण कुमार


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u684896368/domains/jhansidarshan.in/public_html/wp-content/themes/newses/single.php on line 83

झांसीदर्शन न्यूज़

 

ग्रामीण, एडिटर अवधविहारी

मंडल अध्यक्ष पद के लिए आवेदन तिथि निर्धारित की गई थी। जिसमें गुरसराय मंडल में मंडल अध्यक्ष के लिए 14, जिला कार्यकारिणी सदस्य के लिए 10, तथा सदस्य के लिए 18 आवेदन आए व बामौर मंडल मैं मंडल अध्यक्ष के लिए 11, जिला कार्यकारिणी सदस्य के लिए 7 तथा सदस्य के लिए 24 आवेदन प्राप्त हुए।
इसी क्रम में गरौठा मंडल में मंडल अध्यक्ष के लिए 14, जिला कार्यकारिणी सदस्य के लिए 10 आवेदन आए। संगठन के चुनाव में लोगों ने अपने समर्थकों के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। चुनाव में हरेंद्र विक्रम सिंह (चुनाव अधिकारी बामौर), डॉक्टर अनिल राज (सह चुनाव अधिकारी बामोर), जगदीश तिवारी (चुनाव अधिकारी गुरसराय), शिव शंकर कुशवाहा (सह चुनाव अधिकारी गुरसराय), बृजभूषण कुशवाहा (चुनाव अधिकारी गरौठा), सरोज दुबे (सह चुनाव अधिकारी गरौठा) सहित गुरसराय, बामोर, गरौठा मंडल के समस्त मंडल कार्य कारिणी सदस्य एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष के लिए गरौठा मंडल से आवेदन करने वाले मानवेंद्र सिंह, गोविंद नारायण गुप्ता, जाहर सिंह राजपूत, बृजेंद्र कुमार चतुर्वेदी, हरिश्चंद्र आर्य, जागेश्वर प्रसाद सोनी, पवन कुमार मिश्रा, अरविंद कुमार मिश्रा, राघवेंद्र सिंह सेंगर, हरीश व्यास, मयंक गुप्ता, लखन लाल राजपूत, वीर विक्रम सिंह, प्रमोद सिंह भदौरिया, मेहरबान सिंह बुंदेला, बृज बिहारी सोनी, सहित 16 आवेदन आए जिसमें राघवेंद्र सिंह एवं एवं बृज बिहारी सोनी के वापसी होने के बाद 14 आवेदन पत्र शेष बचे तथा जिला कार्यकारिणी सदस्य के लिए नरेंद्र सिंह, महेंद्र राजपूत, लक्ष्मी राजपूत, अनिल शर्मा, हम्मीर सिंह निरंजन, अजय सिन्हा, जयप्रकाश, कैलाश सोनी, अनुराग उपाध्याय, अरविंद विश्वकर्मा सहित 10 आवेदन जमा किए गए।
Jhansidarshan.in