• Sat. Mar 28th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*प्रशासन की नाकामी धसान नदी से अवैध खनन का कारोबार बदस्तूर जारी चल रहे दर्जनों ट्रैक्टर*

ByNeeraj sahu

Feb 12, 2026

प्रशासन की नाकामी धसान नदी से अवैध खनन का कारोबार बदस्तूर जारी चल रहे दर्जनों ट्रैक्टर

गरौठा झांसी। तहसील अंतर्गत ग्राम रमौरा‚ सुजानपुरा‚ जसवंतपुरा ‚जलालपुरा‚ नहदौरा आदि घाटों से लगातार ट्रैक्टरों द्वारा किया जा रहा अवैध खनन ।
कोतवाली गरौठा से लेकर मऊ स्टैंड एवं कोतवाली गरौठा से दो किलो मीटर दूर टोला तिराहे तक चोवीसों घंटा लोकेशन करने वाले बैठे रहते हैं।
इसके साथ ही कस्बा के बाजार जाने वाले मार्ग पर भी कस्बा की दुकानों पर रात्रि में चोरी छुपे कंबल ओढ़ कर बालू माफियाओं के लोकेशन वाले बफादार वफादारी के साथ राजस्व एवं पुलिस विभाग की जानकारी देते रहते हैं कि कब कौन अधिकारी कहां जा रहा है लेकिन गरौठा के सक्षम अधिकारी क्षेत्र में अभी तक अवैध बालू खनन पर रोक लगाने में नाकामयाब साबित हुए तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि दिन हो या रात खनन माफियाओं को कोई फर्क नहीं पड़ता क्या यह बड़ा सवाल नहीं तहसील गरौठा मेंं राजस्व विभाग को लाखों का चूना लगाया जा रहा है लगता है शासन प्रशासन जानबूझकर अनदेखी कर रहा है।
अभी कुछ दिन पहले ही कस्बा के समस्त पत्रकारों ने उपजिलाधिकारी को अवैध खनन के खिलाफ ज्ञापन सोंपा था इसके बाद भी प्रशासन मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रहा है।
कोतवाली से मात्र डेढ़ से दो सौ मीटर की दूरी जैसे की लखेरी पुल एवं ग्राम निपान जाने वाले पुराने मार्ग से होकर अवैध बालू से भरे हुए ट्रैक्टर कस्बा गरौठा में अवैध बालू का कारोबार कर रहे हैं।
लेकिन लोकेशन करने वाले छुप-छुप कर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की लोकेशन की जानकारी देते रहते हैं। वहीं पत्रकार के द्वारा फोटो वीडियो बनाने पर बालू माफिया झूठे मुकदमे में फसाने के साथ देते हैं जान से मारने की धमकी। लेकिन अभी तक अधिकारियों द्वारा अभी तक ना किसी लोकेशन देने वाले के खिलाफ कोई कार्यवाही की गई और न बालू मफियाओं के खिलाफ कोई कार्यवाही की गयी।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर किसकी शह पर हो रहा अवैध खनन का यह खेल ।

रिर्पोट‚ कृष्ण कुमार

Jhansidarshan.in