• Fri. Apr 10th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*प्रत्येक विकास खण्ड के 10-10 गांवों में जन चौपालों का होगा आयोजन: मण्डलायुक्त*

ByNeeraj sahu

Apr 10, 2026
*प्रत्येक विकास खण्ड के 10-10 गांवों में जन चौपालों का होगा आयोजन: मण्डलायुक्त*
*13 अप्रैल से होगा जन चौपालों का शुभारम्भ*
*ग्रामीण क्षेत्रों में लाभार्थीपरक योजनाओं के संतृप्तीकरण हेतु गांव में लगेंगी जन चौपाल*
*चौपालों में पात्र लाभार्थियों के संतृप्तीकरण हेतु एसडीएम एवं बीडीओ होंगे नोडल अधिकारी*
*लाभार्थीपरक योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में सघन आच्छादन हेतु मण्डलायुक्त ने की बैठक*
————————
        झांसी: आज मण्डलायुक्त श्री बिमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से मण्डल के ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत पात्र लाभार्थियों के संतृप्तीकरण हेतु मण्डलीय एवं जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से कमिश्नरी सभागार में बैठक आयोजित की गयी।
       बैठक में मण्डलायुक्त ने मण्डल के तीनों जनपदों के उप जिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि प्रत्येक विकास खण्ड में 10 गांव चिन्हित कर 29 विभागों (राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, उद्योग, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, अल्पसंख्यक कल्याण, श्रम, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, मत्स्य, दुग्ध विकास, खादी ग्रामोद्योग, नियोजन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सिंचाई, वन, ग्रामीण जल निगम, विद्युत, युवा कल्याण, आबकारी, भारत संचार निगम लिमिटेड, लघु सिंचाई, खाद्य एवं आपूर्ति तथा अन्य) में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं में जन चौपाल लगाकर गांव के पात्र लाभार्थियों को चिन्हित कर उनके आवेदन पोर्टल पर पंजीकृत कराकर योजनाओं के लाभ से पूर्णरुप से संतृप्त करें।
        उन्होंने कहा कि सम्बन्धित उप जिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी नोडल अधिकारी के रुप में आपसी समन्वय के साथ 10-10 गांव की सूची एवं उनमें जन चौपाल के आयोजन की सूचना तिथिवार उपलब्ध करायें। योजनाओं के संतृप्तीकरण हेतु चयनित गांव में आयोजित जन चैपाल के दौरान सम्बन्धित विभाग के मण्डलीय एवं जिला स्तरीय अधिकारी अनिवार्य रुप से प्रतिभाग करेंगे। चयनित गांव में जन चौपाल के आयोजन का शुभारम्भ दिनांक 13 अप्रैल 2026 से किया जायेगा।
        कमिश्नरी सभागार में आयोजित बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त श्री सुरेश चन्द्र केसरवानी, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या विभाग श्री एस0एन0 त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक शिक्षा राजू राणा, अपर निदेशक स्वास्थ्य डाॅ0 सुमन, उप निदेशक पंचायतीराज श्री अजय आनन्द सरोज, उप श्रम आयुक्त श्रीमती किरन मिश्रा, उप निदेशक समाज कल्याण इन्द्रा सिंह, उप निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण डाॅ0 शिव सिंह, उप निदेशक महिला कल्याण श्री श्रवण कुमार गुप्ता सहित वर्चुअली बैठक में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से झांसी, जालौन एवं ललितपुर के मुख्य विकास अधिकारी सहित मण्डल क्षेत्र के समस्त उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी तथा मण्डलीय एवं जिलास्तरीय अधिकारीगणों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
Jhansidarshan.in