• Mon. Mar 30th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*धशान नदी पर चैकडैम बनाए जाने की मांग*

By

Jan 2, 2022

*धशान नदी पर चैकडैम बनाए जाने की मांग*

गरौठा झांसी।। तहसील दिवस में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित करते हुए भा0कि0यूनि0 के तहसील अध्यक्ष ध्रुवराम राजपूत सहित दर्जनों किसानों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि तहसील क्षेत्रांतर्गत झारखंड धाम मंदिर ग्राम गुढ़ा में धशान नदी पर चैकडैम बनाए जाने से दर्जनों गांवों के किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिल सकेगा एवं किसानों की आय दोगुनी होगी वहीं दूसरी ओर कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं केन्द्र सरकार का सपना है कि किसानों की आय दोगुनी हो यह सपना तभी साकार हो सकेगा जब बांध बनाया जाएगा वहीं बांध बन जाने से तहसील राठ एवं तहसील गरौठा के किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिल सकता है दर्जनों ग्रामों के किसानों को परिवार के भरण पोषण हेतु अन्य प्रांतों में नहीं जाना पड़ेगा। इस मौके पर भा0कि0यूनि0 के तहसील अध्यक्ष ध्रुवराम राजपूत,तहसील महासचिव राजाराम कुशवाहा,राजेंद्र बुंदेला,सुमन लता,लालबहादुर तिवारी, डालचंद्र (पूर्व ब्लॉक प्रमुख) सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।

रिपोर्ट,सुरेंद्र तिवारी

Jhansidarshan.in