Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u684896368/domains/jhansidarshan.in/public_html/wp-content/themes/newses/single.php on line 83
*दहेज न देने पर विवाहिता को घर से निकाला :-रिपोर्ट-रविकान्त द्विवेदी, जालौन*
नदीगांव थाना अंतर्गत आने वाले एक ग्राम में विवाह के दो वर्ष बाद महिला को उसके ही पति ने कम दान दहेज को लेकर उसे घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसे कम दान दहेज मिलने की बात कहकर उसके ही पति ने धक्के देकर घर से भगा दिया। पीड़ित महिला ने सीओ कोंच को अपनी आपबीती बताई। महिला ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उसका विवाह नदीगांव थानांतर्गत एक ग्राम में हुआ था। जिसमें उसके द्वारा कम दान दहेज मिलने की बात कहकर उसका पति और ससुराल बाले उसे अक्सर ताना मारा करते हैं। इनके बाद इन लोगों ने 7 फरवरी को उसे धक्का देकर घर से बाहर कर दिया। जिस कारण अब वह दर दर भटक रही है और कोई उसकी मदद भी नही कर रहा है। पीड़ित महिला ने सीओ ने मदद की गुहार लगाई है।