• Sun. Mar 29th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*तीन वारण्टी हुए गिरफ्तार :-रिपोर्ट-रविकान्त द्विवेदी, जालौन*


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u684896368/domains/jhansidarshan.in/public_html/wp-content/themes/newses/single.php on line 83

*तीन वारण्टी हुए गिरफ्तार :-रिपोर्ट-रविकान्त द्विवेदी, जालौन*

कोंच कोतवाली पुलिस ने न्यायालय में हाजिर न होने वाले तीन वारण्टी पकड़ लिए है और इनको न्यायालय में पेश किया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताविक मुन्ना पुत्र हफीज निवासी मुहल्ला आजाद नगर कोंच धारा 323/504/506/452 आईपीसी व चन्दा पुत्र सुलेमान निवासी मुहल्ला आजाद नगर कोंच धारा 3/8 गौवध अधिनियम और भूरे पुत्र पीर मुहम्मद मुहल्ला आजाद नगर धारा 323/504/506/352 आईपीसी के तहत न्यायालय में काफी दिनों से हाजिर नहीं हो रहे थे। यह तीनों लोग काफी दिनों से अनुपस्थित चल रहे थे। जिस कारण न्यायालय ने इन तीनों के विरुद्ध के वारंट जारी कर पुलिस को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के लिये आदेशित किया था। जिस पर आज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुन्ना, चन्दा और भूरे तीनों को गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आये और मुन्ना, चन्दा और भूरे को न्यायालय में पेश कर दिया है।

Jhansidarshan.in