• Tue. Mar 31st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झांसी में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा कार चालक सहित महिला कलाकार की मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

ByNeeraj sahu

Nov 22, 2024

झांसी में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा कार चालक सहित महिला कलाकार की मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

झांसी के उल्दन थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे झांसी खजुराहो से है। जहां श्री राम महाविद्यालय के पास एक तेज रफ्तार इको कार बीच हाइवे पर खराब खड़े ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वही कार में लगभग सात लोग सवार बताए गए। जिसमें दो लोगों की तो मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार लोग आर्केस्ट्रा के कलाकार बताए गए हैं. जो मऊरानीपुर से झांसी की ओर आ रहे थे. वहीं घटना की सूचना पर पहुंची उल्दन थाना पुलिस द्वारा कर में फंसे लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें बाहर निकाला और उपचार के लिए झांसी के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।।

Jhansidarshan.in