• Sun. Mar 29th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

अल्ट्रासाउंड का काला कारोबार, कमीशन के चक्कर में लोगो की जिंदगी से हो रहा खिलवाड़

*झांसी*

अल्ट्रासाउंड का काला कारोबार, कमीशन के चक्कर में लोगो की जिंदगी से हो रहा खिलवाड़

झांसी के मऊरानीपुर में इन दिनों शिक्षा माफिया के बाद स्वास्थ्य माफिया चर्चाओं में है। ये वो माफिया है। जो लोगो की जिंदगी का डर बताकर उनकी जेब पर डांका डालने का काम करते है। और लोग बड़ी आसानी से इनकी ठगी का शिकार हो जाते है।
जहां डॉक्टरों को कमीशन सेट करके लोगो को अपनी जाल में फसाने का खेल खेला जा रहा है ।

 

आपको बता दे की झांसी के मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर अलग अलग नामों से अल्ट्रासाउंड सेंटर खुले हुए है। जिसमे कुछ तो विशेषज्ञ है और कुछ लोग बिना किसी विशेषज्ञ के ही अल्ट्रासाउंड सेंटर खोले हुए है। जहां आने वाले मरीजों और चिकित्सको पर दिन भर इनकी नजर रहती है।।और जेसे ही डॉक्टरों के पास मरीजों की भीड़ देखी तो इनके एजेंट वहां पहुंच जाते है। और डॉक्टरों को कमीशन का लालच देकर अपने सेंटर ले जाते है। जहां उनकी जेब पर डांका डाला जाता है। और इतना सब भी ठीक है लेकिन अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट में फर्क जब सामने आता है। तो लोगो के भी होश उड़ जाते है। की आखिर किसकी रिपोर्ट सही है या किसकी गलत, यह फैसला करना मरीज के लिए एक बड़ी चुनौती साबित होता है। कुछ ऐसा ही हाल ही में देखने को मिला। जहां मरीज रश्मि तिवारी सोनकपुरा निवासी के पति रोहित तिवारी ने आरोप लगाया है की उसकी पत्नी के पेट में पल रहा बच्चा पहले ही खत्म हो गया था। और डॉक्टर डी पी गुप्ता अल्ट्रासाउंड सेंटर पर रिपोर्ट नॉर्मल बताई। जब उसकी पत्नी की हालत बिगड़ी तो वह उसे झांसी लेकर पहुंचा। तो पता चला की बच्चा खत्म पहले ही हो गया था। वही पीड़ित रोहित तिवारी ने डॉक्टर डीपी गुप्ता पर उनकी पत्नी की जान खतरे में डालने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

अब यह बड़ा सवाल है की मऊरानीपुर में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर की रिपोर्ट सही आती है या फिर झांसी की, जो एक जांच का विषय है। और मऊरानीपुर नगर व ग्रामीण जनता भी संसय में बनी हुई है। की आखिर कौन सही कौन गलत, ।

फिलहाल जिले के अधिकारियो को इस खेल का पर्दाफाश जरूर करना चाहिए। ताकि लोगो की जिंदगी से खिलवाड़ न हो सके। और ऐसे लोगो के खिलाफ कार्यवाही की जाए।

Jhansidarshan.in