• Thu. Apr 9th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झाँसी- भीषण गर्मी से विद्यालयों के समय में हुआ परिवर्तन:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी | बढ़ती भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए जनपद में संचालित समस्त विद्यालयों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है |
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सूरज के बढ़ते तापमान के कारण विद्यालय जाने वाले बच्चों को तेज धूप में परेशानी हो रही थी | उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी कि स्वीकृति मिलते ही झाँसी जनपद में संचालित परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, सहायता तथा मान्यता प्राप्त कक्षा एक से आठ तक के समस्त विद्यालयों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है | उन्होंने बताया कि समस्त विद्यालयों को को सुबह सात से ग्यारह बजे तक विद्यालय संचालित करने के आदेश जारी किये गए हैं |

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in