जिलाधिकारी ने मृतक होमगार्डस के आश्रितों को वितरित किये दुर्घटना बीमा राशि चैक
*मृतक होमगार्डस की नाबालिग पुत्री को मिला 04 लाख का अतिरिक्त धनराशि का चैक*
————————
झाँसी: आज कलैक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी द्वारा मृतक होमगार्डस स्वयं सेवकों के आश्रितों को एक्सिस बैंक के माध्यम से दुर्घटना बीमा राशि के चैक वितरित किये गये।
इस क्रम में जिला कमाण्डेन्ट होमगार्डस श्री हरिशंकर चौधरी ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय द्वारा मृतक होमगार्डस स्व0 श्री रतिराम एवं स्व0 श्री हरजू प्रसाद के आश्रितों को एक्सिस बैंक के माध्यम से 30-30 लाख रुपये की धनराशि के चैक वितरित किये गये, इसके साथ ही मृतक होमगार्ड हरजू प्रसाद की नाबालिग पुत्री को 04 लाख रुपये की धनराशि का अतिरिक्त चैक भी प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त होमगार्डस विभाग द्वारा दोनो मृतक होमगार्डो (रतिराम और हरजू प्रसाद) को 05-05 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करने के साथ ही उनके आश्रितों को होमगार्ड पद पर सेवायोजित भी किया जायेगा।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री वरुण कुमार पाण्डेय, जिला कमाण्डेन्ट होमगार्डस श्री हरिशंकर चौधरी, एक्सिस बैंक झांसी क्लस्टर प्रमुख श्री पंकज त्यागी, बैंक शाखा प्रबन्धक श्री कुलदीप सिंह, आंतिया ताल शाखा प्रबन्धक श्री संतोष राणा एवं बैंक काॅरपोरेट सैलरी मैनेजर श्री सौरभ शर्मा, एडीसी श्री राकेश कुमार (वी0ओ0), कम्पनी मऊरानीपुर अधिकारी श्री संजीव कुमार (वी0ओ0), श्री सुरेश चन्द्र वर्मा (वी0ओ0), उपस्थित रहे।