• Sat. Apr 11th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*जालौन में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार*

ByNeeraj sahu

Apr 11, 2026

*जालौन में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार*

जालौन जनपद में पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट की आड़ में संचालित देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के झांसी रोड स्थित SMS रेस्टोरेंट का है, जहां छापेमारी के दौरान 4 युवक और 4 युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।
यह कार्रवाई एसडीएम सदर और सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में की गई, जिसमें उरई पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर की तलाशी ली। छापेमारी के दौरान मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।
अधिकारियों की अचानक कार्रवाई से रेस्टोरेंट संचालक और कर्मचारी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए सभी युवक-युवतियों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
वहीं राजीव कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी उरई ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर जालौन…🖊️📹
📲7007725321,9415924024

Jhansidarshan.in