• Thu. Apr 9th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

खेत के रास्ते के विवाद में युवक ने कुएं में कूदकर दी जान, एक हिरासत में

ByNeeraj sahu

Apr 9, 2026

खेत के रास्ते के विवाद में युवक ने कुएं में कूदकर दी जान, एक हिरासत में

जालौन। आज दिनांक 08 जून 2026 को पीआरवी के माध्यम से थाना एट पुलिस को एक गंभीर घटना की सूचना प्राप्त हुई। बताया गया कि थाना एट क्षेत्र के निवासी प्रदीप कुमार का गांव के ही नितेश पटेल एवं देव के साथ खेत के रास्ते को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया।
विवाद से आहत होकर प्रदीप कुमार ने पास के एक कुएं में कूदकर आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे कुएं से बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही थाना एट पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण की। इसके उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। साथ ही फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य संकलन किया गया।
पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वादी की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इस घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी कोंच परमेश्वर प्रसाद द्वारा भी आधिकारिक बयान (बाइट) जारी किया गया है।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲7007725321,9415924024

Jhansidarshan.in