*कौशल को काम, जन सामान्य को आराम के तहत कुशल पेशेवरों को स्वःरोजगार पाने का सुनहरा अवसर*
*सेवायोजन विभाग के पोर्टल प्लानर, केयर गिवर, एवं ड्राइवर जैसी सेवा प्रदान करने वाले सेवा प्रदाता भी सेवामित्र पोर्टल से जुड़ सकेगी*
——————
“कौशल को काम, जन सामान्य को आराम के तहत प्रदेश के कुशल पेशेवरों को स्वःरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए श्रम एवं सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश ने “सेवामित्र” पोर्टल https://sewamitra.up.gov.in एवं गूगल एप लांच किया है। इसके द्वारा नागरिकों को उत्तम सेवायें उचित दर पर उनके द्वार पर ही उपलब्ध हो जायेंगी। पोर्टल से विभिन्न कार्य जैसे इलैक्ट्रिक रिपेयरिंग, ए.सी. सर्विस, कारपेन्टर, साफ-सफाई, आर०ओ० सर्विस, प्लम्बर, ब्यूटिशियनडे-वर्क के साथ-साथ प्रोजेक्ट वर्क के स्टार्टअप टैक्सी सर्विस, निर्माण कार्य, कैटरिंग सर्विस, पेन्टिंग सर्विस, इन्टीरियर डिजाइन/आर्किटेक्ट, इलैक्ट्रीकल वर्क्स, कारपेन्टर वर्क्स, टेन्ट सर्विस, बैनर होर्डिंग प्रिन्टिंग नर्स, डॉगवार, बेबीशीटर, इवेन्ट प्लानर, केयर गीवर, ड्राईवर इत्यादि की सेवाएं पूर्व से दी जा रहीं हैं।
जनपद के समस्त नागरिकों एवं सेवाप्रदाताओं को अवगत कराया है कि सेवायोजन विभाग के पोर्टल प्लानर, केयर गिवर, एवं ड्राइवर जैसी सेवा प्रदान करने वाले सेवाप्रदाता भी सेवामित्र पोर्टल से जुड़ सकते हैं।
https://sewamitra.up.gov.in में अपना पंजीकरण कराकर उपरोक्त सुविधा का लाभ ले सकते है। साथ ही सेवाप्रदाताओं को सूचित किया है कि सेवामित्र व्यवस्था के अन्तर्गत सेवाप्रदाताओं से विभाग द्वारा लिये जाने वाला दस प्रतिशत शुल्क अब नहीं लिये जाने का निर्णय लिया गया है। सेवा मित्र पोर्टल से नागरिकों एवं विभिन्न सरकारी/अर्धसरकरी विभागों एवं उनके अन्तर्गत संस्थानो विभिन्न प्रकार की सेवाएं विभिन्न माध्यमों के द्वारा जो कार्य जैम पर उपलब्ध नहीं है नैत्यिक आवश्यकता की तत्कालिता के दृष्टिगत अनिवार्य रूप से ‘सेवामित्र पोर्टल/एप/कॉल-सेन्टर से टोल फ्री नं0 155330 पर सीधे बुकिंग की जा सकती है।
समस्त जनपद वासी एवं कार्यालयाध्यक्ष उपरोक्त सेवाओं को सेवामित्र पोर्टल की वेवसाइट https://sewamitra.up.gov.in पर या गूगल प्लेस्टोर से एप को डाउनलोड कर अथवा सेवामित्र कॉल सेन्टर के टोलफ्रीनं० 155330 पर बुकिंग कर सकते हैं एवं विभिन्न सुविधाओं का घर बैठे लाभ ले सकते है। पोर्टल से सम्बन्धित अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्यालय कार्य दिवस में आकर सम्पर्क कर सकते हैं।