• Sat. Mar 28th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

कांग्रेस जागती रही, बाकी सारा विपक्ष सोता रहा – राहुल

By

Feb 9, 2022

कांग्रेस जागती रही, बाकी सारा विपक्ष सोता रहा – राहुल

झांसी। झांसी सदर से कांग्रेस के प्रत्याशी राहुल रिछारिया ने खण्डेरावगेट, आशिक चौराहा, चॉद दरवाजा, पठौरिया, नई बस्ती, ऑतिया तालाब, गायत्री मंदिर के आस-पास और तहसील के पास जनसम्पर्क किया और इस दौरान कांग्रेस नेता विवेक बाजपेई के घर पर जोरदार स्वागत हुआ।
राहुल रिछारिया ने कहा कि पांच साल सिर्फ हम यानि कांग्रेस पार्टी सजग रही, जागती रही, हम जनता के हितों की रक्षा करते रहे और बाकी सारा विपक्ष सोता रहा। कांग्रेस के अलावा विपक्ष ने न मालूम किस डर से भाजपा सरकार के खिलाफ कोई आवाज़ बुलन्द नहीं की। मुद्दे स्थानीय रहे हो राष्ट्रीय स्तर के सिर्फ और सिर्फ हमने बेखौफ और निडर होकर अपनी आवाज़ बुलन्द की। भाजपा सरकार की गलत नीतियों और निर्णयों के खिलाफ सरकार को जगाया। पुलिस के डण्डे खाये, जेल जाने के लिये तैयार रहे, सिर्फ कांग्रेस के लोगों को ही सरकार ने हर बार हाऊस अरेस्ट किया, घरों से निकलने नहीं दिया, जुल्म किया लेकिन उसके बावजूद कांग्रेस अपनी परम्परा के अनुसार झुकी नहीं क्योंकि हम ही हैं जो झुकना नहीं जानते हैं। हम जेल जाने और डण्डे खाने से नहीं डरे। भाजपा को सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी से डर सताता रहा इसलिये उसने सारे जुल्म कांग्रेस पार्टी के कार्यकताओं पर किये। भाजपा सरकार के खिलाफ हमने नोटबंदी के लिए गलत निर्णय के खिलाफ सरकार की नातजुर्बेकारी से लिए गए अचानक सोते-सोते उठ कर ले लिये गये निर्णयों से जनता को हुई परेशानी के खिलाफ सिर्फ कांग्रेस पार्टी ने निडर होकर आवाज़ बुलन्द की। नोटबंदी में लाइनों में खड़े – खड़े कितने लोग स्वर्ग सिधार गये, खाद्य के लिए कितने किसानों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा – हमने सरकार से हर बात का हिसाब मांगा और जनता को राहत दिलवायी।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि देश में जब कांग्रेस की सरकार थी तब कांग्रेस ने देश में बुन्देलखण्ड में विकास की गंगा बहा दी। झांसी में कृषि विश्वविद्यालय व 500 बैड वार्ड मेडिकल कॉलेज के अंदर, पैरा मेडिकल कॉलेज और अनेक छोटी-बड़ी परियोजनाएं झांसी को दीं। पूर्व मंत्री ओम प्रकाश रिछारिया ने अपने कार्यकाल में बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के साथ झांसी और झांसीवासियों के लिए अनेकों विकास के आयाम और कार्य कराए।
पूर्व विधायक बृजेन्द्र व्यास डमडम महाराज ने कहा कि एरच में बनाया जा रहा डिफेंस कॉरिडोर भी कांग्रेस शासनकाल में लाया गया था। जिस पर वर्तमान सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है।
जनसम्पर्क के दौरान राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिपाठी, भरत राय, चुनाव संयोजक नरेश चन्द्र बिलहाटिया, विवेक बाजपेई, इदरीस खान, इम्तियाज हुसैन, मजहर अली, राजीव जैन अहिंसा, दिलीप कुशवाहा, मानव श्रीवास्तव, हजरत खान, जगमोहन मिश्रा, शिरोमणि जैन, संजय बबेले, राजकुमार आजाद फौजी, हरिओम श्रीवास, रामस्वरूप राय, शांति देवी दुबे, बब्ली रायकवार, मुकेश अग्रवाल, अफजाल हुसैन, श्रीमती नीता अग्रवाल, सरला भदौरिया, इंदिरा रायकवार, श्रद्धा यादव, अनिल बट्टा, गौरव जैन, श्रीराम बिलगैंया, डॉ0 उदय त्रिपाठी, राजेन्द्र सेन, प्रदीप गुर्जर, शाहरूख मंसूरी, रशीद अंसारी उपस्थित रहे।
राहुल रिछारिया की धर्मपत्नी डॉ0 आकांक्षा रिछारिया के नेतृत्व में खुशीपुरा, तालपुरा, कम्बल मिल आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया गया। उनके साथ श्रीमती आशिया सिद्दीकी, सम्पत पाल, श्रद्धा यादव, ऋतु हंस, किरण साहू, स्मृति मिश्रा, आकांक्षा श्रीवास्तव, श्रीमती शकुन शर्मा, प्रियंका आलिया, नम्रता तिवारी, शिखा गोस्वामी, राजरानी, मनोरमा शर्मा, दीपक निम, राशिद अंसारी, मुजीब उल्ला खान, खुश्बू खान सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
इसके अलावा वरिष्ठ कांग्रेसी इदरीश खान तथा मनोज गुप्ता के नेतृत्व में कांशीराम कॉलोनी करारी में सघन जनसम्पर्क किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी राहुल रिछारिया को अपना समर्थन दिया।

Jhansidarshan.in