बड़े अधिकारियों के संरक्षण में हो रहा है गैस सिलेंडरों का अवैध कारोबार
ग्रामीण एडिटर ब्यूरो धीरेन्द्र रायकवार
टहरौली (झाँसी) इन दिनों टहरौली में गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण जोरों पर चल रहा है । टहरौली कस्बे में घनी आबादी के बीचोंबीच गैस की कालाबाजारी से जुड़े व्यक्ति अपने अपने गैस सिलेंडरों का भंडारण किये हुये हैं, जबकि टहरौली क्षेत्र में वर्तमान में कोई भी गैस एजेंसी नहीं है। सिलेंडरों के इन अवैध भण्डारणों की जानकारी टहरौली में बैठे सभी बड़े अधिकारियों को है, लेकिन सभी अधिकारी “सिस्टम” के तहत अपनी मूक सहमित प्रदान किये हुये हैं। इतना ही नहीं टहरौली के सभी बड़े अधिकारी सब कुछ जानते हुये भी अनजान बनने की कोशिश करते हैं । वर्तमान स्थिति में टहरौली में गैस की कालाबाजारी से जुड़े हुये व्यक्ति अपने अपने घरों एवं किराये के गोदामों में 50 से 60 तक सिलेंडरों का भंडारण किये हुये हैं। इस समय टहरौली में एच पी गैस , भारत गैस , इण्डेन गैस आदि के सिलेंडरों का अवैध रूप से भंडारण खूब फल फूल रहा है और सिस्टम के तहत सभी सम्बन्धित अधिकारी मैनेज हैं । सभी बड़े अधिकारियों की इस कुम्भकर्णी निद्रा और लचर रवैये से टहरौली में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है । स्थानीय टहरौली प्रशासन सब कुछ जानते हुये भी मूक दर्शक बना हुआ है और किसी “बड़े धमाके” का इंतजार कर रहा है।
टहरौली से देवेश गुप्ता की रिपोर्ट