• Sat. Apr 20th, 2024

मोहित पचौरी को मिल रहा है क्षेत्रीय जनता का साथ

झाँसी | हर समय क्षेत्र में किसी की भी समस्या में कंधे से कंधा मिलाकर चलना तथा उसकी समस्या को किसी भी प्रकार से हल कराने का स्वभाव रखने वाले पं.मोहित पचौरी ने नगर निकाय चुनाव 2017 में वार्ड नं.56 से पार्षद पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक दी है |

मोहित लगातार क्षेत्रीय जनता से चुनाव में विजय होने का आशीर्वाद मांग रहे हैं | उनका जनसम्पर्क भी जोरोशोरों पर है | जिससे अन्य प्रत्याशियों में खलबली मची हुई है | क्षेत्रीय जनता में मोहित के प्रति अपनापन देखने को मिल रहा है | इसी क्रम में आज मोहित ने अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में जनसम्पर्क करते हुए जनता से वोट मांगे | इस दौरान जनता ने अपना साथ देने का भरोसा जताया |

 

edit-Ayush Sahu

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *